राजनाथ सिंह बनेगे मोदी सरकार के संकट मोचन, news
आप सभी का हमारे ऑनलाइन न्यूज़ पेज पर स्वागत है! आज दुनिया में बहस छिड़ी हुई है कि अडानी की संपत्ति इतनी तेज रफ्तार से कैसे बढ़ रही है! वह कौन सा काला जादू है जो सिर्फ अडानी को पता है! वह ना तो मुकेश अंबानी के पास है और ना ही दुनिया के सबसे रईस एलन मस्क के पास हुआ जादुई चिराग है!
इस मामले में कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार अमित शाह जी और भारत के प्रधानमंत्री मोदी जी के ऊपर तंज कसते रहते हैं कि अडानी उनके सबसे खास दोस्त हैं और यह सरकार उनके ऊपर मेहरबान है! और मेहरबानी भी इस कदर कि 208 नंबर से उठाकर दुनिया के दूसरे नंबर के रहीस बना दिए गए! वाह दोस्ती हो तो ऐसी! खैर मामला जो भी हो वर्तमान समय में जल्द ही अडानी दुनिया के दूसरे नंबर के अमीर व्यक्ति बनने जा रहे हैं! इस मामले में वह जल्द ही अमेजन के पूर्व सीईओ जैफ बेजॉस को हराकर दूसरे नंबर के अमीर बनने जा रहे हैं! इस मामले में उनको बधाई हो! किंतु अमेरिका की एक रेटिंग एजेंसी फिच मैं दुनिया के निवेशकों को आगाह किया है कि अडानी की कोई भी कंपनी इतने फायदे में नहीं है जितनी तेजी से अडानी के शेयर रफ्तार से बढ़ रही है! अब अडानी के शेयर की बुलेट जैसी रफ्तार के मामले में क्या गोलमाल का चक्कर है!यह तो भविष्य में पता चलेगा! किंतु दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बातों में तंज़ कसते हुए कहते हैं कि,अडानी की शेयर की रफ्तार के विषय में सिर्फ अडाणी या दूसरे नंबर पर अमित शाह जी ही जानते हैं!
उधर अमेरिका के अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस की संपत्ति तेजी से घट रही है!, और इधर अडानी तेजी से नंबर एक की तरफ बढ़ते जा रहे हैं!
अब अदानी और बेजोस की संपत्ति के बीच का अंतर मात्र 9 अरब अमेरिकी डालर का रह गया है!ब्लूम वर्ग बिलेनियर की रेटिंग के अनुसार जैफ बेजॉस की संपत्ति $159 अरब डॉलर से घट कर, 152 अरब डालर के करीब रह गई है! यह गिरावट मात्र 1 महीने के अंदर हुई है! वहीं दूसरी तरफ भारत के नंबर एक उद्योगपति अडानी की संपत्ति 1 महीने में 19 अरब डालर की रफ्तार से बढ़ी है! जो अब बढ़कर 143 अरब डालर के करीब पहुंच गई है!
भारत की राजनीति में मोदी जी और अडानी अम्बानी की दोस्ती का बहुत तेजी से चर्चा हो रही है! कांग्रेस की राहुल गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार अडानी के मुद्दे पर नरेंद्र मोदी जी को घेर रहे हैं!
कुछ चर्चाएं यहां तक है कि भारत के बड़े-बड़े उद्योगपति भी इस मामले से नाराज हैं,कि भारत सरकार किसी एक उद्योगपति को बढ़ाने के लिए इतनी तेजी से कार्य कर रही है! एक प्रकार से कहे तो उद्योगपतियों में भी आरक्षण का मामला माना जाएगा! भारत की सबसे लोकप्रिय दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा जी अपनी प्रतिभा के और काबिलियत के बल पर आज अपने उद्योगों को भारत के अंदर बहुत तेजी से स्थापित किया है! वहीं दूसरी तरफ सुनाई देता है कि कुछ उद्योगपति सरकार के सहारे अपनी नैया पार कर आते हैं! बदले में वह सरकार को चंदे के रूप में दान देते हैं!जिसका आरोप दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बराबर टीवी चैनलों पर 10लाख करोड़ माफ करने की बात कहते है!
खैर मामला चाहे जो भी हो किंतु भारत का जनमानस मोदी जी को एक ऊंचा और आदर्शवादी राजनीतिक व्यक्ति मानता है! मोदी जी भारत के विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं! किंतु मोदी जी के ऊपर कुछ आरोप इस प्रकार लगाए जा रहे हैं! अब इन आरोपों में कितनी सच्चाई है! या सिर्फ राजनीत है, इसका आकलन हम साधारण भारतीय नहीं लगा सकते हैं! निश्चित ही भारत के उद्योगपति अगर विश्व पटल पर अपने परिश्रम से अपना झंडा लहरा रहे हैं तो!यह भारत के मस्तक को ऊंचा कर रहे हैं! किंतु इन उद्योगपति और नेताओं से हम सब की अपील रहेगी कि! आप आगे बढ़े और आप भारत के मस्तक को ऊंचा रखें! और हम आशा करते हैं भारत का उद्योगपति अपनी काबिलियत से आगे बढ़ रहे हैं! आगे बढ़ते हुए भारत के मान और सम्मान का भी ख्याल रखें आप लोग,!आप सभी से अनुरोध है कि आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें! भारत माता की जय


Comments
Post a Comment