भारतीय किसानो की सब्सिडी पर अमेरिका और भारत मे WTO के मंच भिड़ंत 🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇦🇺world news
एक ऐसा मुद्दा जहां पर एक दूसरे के दोस्त अमेरिका और भारत आमने सामने आ गए हैं, WTO के मंच पर अमेरिका ने भारत के किसानों को भारत की सरकार के द्वारा दी जा रही सब्सिडी पर विरोध किया है, अमेरिका का कहना यह है कि भारत सरकार के द्वारा जो अपने भारतीय किसानों को सब्सिडी प्रदान की जा रही है उससे अमेरिका के किसानों को अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है, अमेरिका का कहना है कि भारत सरकार के द्वारा ₹6000 सालाना भारतीय किसानों को जो सहायता राशि प्रदान की जा रही है उसको भी भारत सरकार बंद करें, क्योंकि भारत सरकार के द्वारा दी जा रही सब्सिडी के कारण अमेरिका यूरोप के विकसित देशों को किसानों को नुकसान पहुंच रहा है, इसलिए WTO में अमेरिका ने कड़े स्वर में भारतीय किसानों को दी जा रही सब्सिडी को रोकने की मांग को प्रमुखता से उठाया है, वहीं भारत की सरकार अपने देश के किसानों को दी जा रही सब्सिडी को बंद नहीं करने के लिए WTOमें आवाज उठाई है, भारत सरकार का कहना है कि भारत बहुत बड़ा आबादी का देश है, यहां पर बड़ी संख्या में गरीबी के नीचे रहने वाले लोग हैं, भारत सरकार मुफ्त में अनाज बांटने की योजनाओं पर कार्य करती है, जिससे कि भारत का एक व्यक्ति भी भूखा ना रह सके, भारत सरकार अगर अपने देश के किसानों को सब्सिडी सहायता नहीं प्रदान करेगी, तो हमारे देश में इस प्रकार की गरीबों में मुफ्त बांटने वाली योजनाओं पर रोक लगाना पड़ सकता है, और भारत सरकार की ग़रीबी से लड़ने के मिशन मे असफल हो जाएगी, इसलिए भारत सरकार अपने देश के किसानों को सब्सिडी देना जारी रखेगी, वहीं यूरोप के कुछ देश और कनाडा जैसे देश अमेरिका सरकार के द्वारा उठाए गए कदम की प्रशंसा कर रहे हैं, और दुनिया के विकासशील देश भारत की बातों में अपनी सहमति प्रदान कर रहे हैं,


Comments
Post a Comment