मुकेश अम्बानी, अडानी, मे सबसे बड़े धन कुबेर कौन?
भारत के 2 सबसे दिग्गज कारोबारी गौतम अडानी व मुकेश अंबानी के बीच में एक बात की सबसे अधिक चर्चा हो रही है कि सबसे अमीर कौन है? जहां गौतम अडानी 1988 में अपने बिजनेस की शुरुआत किया है, वही मुकेश अंबानी परिवार बहुत पहले से ही रिलायंस के कारोबार में लगा हुआ है, रिलायंस के कारोबार में मुकेश अंबानी के पिता धीरूभाई अंबानी की प्रमुख संस्थापक थे,
अंबानी और अडानी के बिजनेस में एक बात की सबसे प्रमुख समानता रही है, कि यह दोनों परिवार सरकार की सबसे निकट सहयोगियों में रहकर अपने व्यापार को लगातार आगे बढ़ाता रहा है, गौतम अडानी ने धीरूभाई अंबानी के सिस्टम को ही फ़ॉलो किया, रिलायंस समूह के सबसे बड़े शेयर होल्डर के साथ मुकेश अंबानी इस कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर भी है, मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस ने पूरे भारत में 200000 लोगों को रोजगार के प्रदान किए हैं, भारत में कैपिटल के हिसाब से रिलायंस भारत की सबसे बड़ी कंपनी है, रिलायंस का गुजरात में जामनगर के पास दुनिया की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी की है, अभी कुछ दिनों पहले अडानी की दौलत $88.5बिलियन और अम्बानी की 87.9बिलियन हो गयी थी, जिसके हिसाब से अडानी अम्बानी से आगे हो गये थे,
अडानी के व्यापार की शुरुआत कमॉडिटी बिजनेस के साथ हुई थी जो अब रिनबल एनर्जी, माइनिंग, एयरपोर्ट ऑपरेशन, फूड प्रोसेसिग के साथ अब ड्रोन व अन्य क्षेत्र मे काम कर रही है
वही मुकेश अम्बानी 5.95 लाख करोड़ ग्रीन प्रोजेक्ट, 60000करोड़ 4गीगा फैक्ट्रीयों मे लगाएंगे, जिनमे बैटरी, सोलर, हाइड्रोजन पावर, और 7500 करोड़ जिओ नेटवर्क के अपग्रेड मे लगाएंगे
वही भारत का विपक्ष मे कांग्रेस समेत दूसरे दल अडानी के ऊपर मोदी सरकार की मेहरबानी बताते है, और भाजपा सरकार पर आरोप भी लगाए जाते है, इन राजनीती के दलों के अपने विचार है, किन्तु यह भी सच्चाई है की अडानी और अम्बानी जैसे उद्योग पति भारत के विकास के रीड के हड्डी है, मार्किट कैप के अनुसार भारत की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस है जो 18 लाख करोड़ की है, वही अडानी के कंपनी के मार्किट कैप 7 लाख करोड़ की है
🇮🇳🇮🇳ज्ञान सिंह राजपूत 🇮🇳✒️


Comments
Post a Comment